Bareily News: मज़दूरी के रुपए मांगने पर दबंगों ने मज़दूर को रास्ते में घेर कर पीटा
Bareily News: नवाबगंज। मजदूरी के बकाया रुपये मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। रुपये देने में टालमटोल का विरोध करने पर नाराज दबंगों ने मजदूर को रास्ते में घेर लिया औ

Bareily News: नवाबगंज। मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर दबंगों ने मजदूर को रास्ते में घेर लिया और पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के परेवा कुर्मियान गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि उन्होंने लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव के रामसिंह के घर में मजदूरी की थी। मजदूरी के रुपये रामसिंह पर बकाया थे। मंगलवार शाम उसने रामसिंह से बकाया मजदूरी मांगी तो रामसिंह देने में टालमटोल करने लगा।इसके बाद पांच सौ रुपये देते हुए शेष रकम बाद में देने की बात कहकर खूब धमकाया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद वह अपने छोटे भाई की ससुराल चुनुआ जा रहा था।
लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव से कुछ दूर आगे पहुंचते ही रामसिंह और उसके रिश्तेदार विनोद ने उसे घेर लिया। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामसिंह ने चाकू से उसके कान पर वार कर दिया, जिससे कान में गहरा घाव हो गया। इसके बाद विनोद ने उसके सिर में जोर से डंडा मार दिया, जिससे वह जमीन में गिर गया। घटना की रिपोर्ट बाबूराम की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।


