ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शादी के बंधन में बंधे कीर्ति-सुषेन

ग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शादी के बंधन में बंधे कीर्ति-सुषेन

बरेली की कीर्ति नारंग और मुंबई के सुषेन डंग रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शादी के बंधन में बंध गए। रविवार शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक ग्रुप वीडियो कॉल के जरिये यह शादी...

ग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शादी के बंधन में बंधे कीर्ति-सुषेन
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 20 Apr 2020 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली की कीर्ति नारंग और मुंबई के सुषेन डंग रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शादी के बंधन में बंध गए। रविवार शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक ग्रुप वीडियो कॉल के जरिये यह शादी हुई। शादी में इंटरनेट के जरिये उनके दो दर्जन से ज्यादा रिश्तेदार भी शामिल हुए। मेज पर ही पूजा की थाल रखी गई। उसके ही फेरे लेकर शादी हो गई। इस दौरान पंडित जी अपने घर पर बैठकर श्लोक पढ़ते रहे। लोगों ने शादी में जमकर डांस भी किया। व्यापारी कृष्ण कुमार नारंग की बेटी कीर्ति और सुषेन शादी डॉटकॉम के जरिये मिले थे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 19 अप्रैल की शादी का मुहूर्त तय हुआ था। लॉकडाउन के कारण जूम एप के जरिये शादी की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें