ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में दूल्हे की प्रेमिका बताकर किन्नर ने बारात में किया उत्पात 

बरेली में दूल्हे की प्रेमिका बताकर किन्नर ने बारात में किया उत्पात 

बधाई मांगने पहुंचे एक किन्नर ने अपने आप को दूल्हे की पत्नी बता कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बाराती किन्नर को ही लड़की समझ कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे किन्नर को समझा बुझा कर...

बरेली में दूल्हे की प्रेमिका बताकर किन्नर ने बारात में किया उत्पात 
बरेली भमोरा | हिन्दुस्तान संवादSat, 29 Feb 2020 11:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बधाई मांगने पहुंचे एक किन्नर ने अपने आप को दूल्हे की पत्नी बता कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बाराती किन्नर को ही लड़की समझ कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे किन्नर को समझा बुझा कर शांत किया।  प्रेमराजपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुसरकपुर बिशारतगंज से बारात गुरूवार को आई थी।

बारात बैण्ड बाजों के साथ कन्या पक्ष के घर जा रही थी। उसी समय एक किन्नर ने बधाई मांगने के साथ अपने आप को दिल्ली की लड़की होने की जानकारी देते दूल्हे की पत्नी होना बताते उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बारातियों में भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ बाराती तो चोटिल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को समझा-बुझाकर शांत किया। तब जाकर बारात बैण्ड बाजों के साथ कन्या पक्ष के घर गई और सुबह दुल्हन की विदाई हो गई।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें