पकड़ा गया बच्चा चोरी का सूत्रधार उत्तम, गिरोह में डॉक्टर भी शामिल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंवला में मनौना धाम से बच्चे का अपहरण करने वाले लखीमपुर के सूत्रधार उत्तम को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि उत्तम ने एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये में बच्चे की डील की थी। पुलिस अब उस डॉक्टर की तलाश कर रही है।

पकड़ा गया बच्चा चोरी का सूत्रधार उत्तम, गिरोह में डॉक्टर भी शामिल

आंवला, संवाददाता। मनौना धाम से बच्चे का अपहरण कराने वाले लखीमपुर के सूत्रधार उत्तम को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि उत्तम ने एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये में बच्चे की डील की थी। अब पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी है। पहले भी वह डॉक्टर के जरिये दो-तीन बच्चों को बेच चुका है। आंवला में मनौना धाम के सफाई कर्मचारी बदायूं में थाना उसैहत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन के डेढ़ वर्षीय बेटे ऋषभ का 24 मई को अपहरण हो गया था। 26 मई को पुलिस ने शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव धोपा करीमनगर निवासी योगेश कनौजिया और उसके साथी बदायूं में ककोड़ा निवासी पवन सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लखीमपुर खीरी निवासी उत्तम ने योगेश से बच्चा चोरी करने के लिए कहा था और 60 हजार रुपये में इसकी डील हुई थी। उत्तम ने उसे बताया था कि बच्चे को पूर्वांचल में सप्लाई करना है। योगेश और पवन को जेल भेजने के बाद पुलिस उत्तम की तलाश में जुटी थी, जिसे गुरुवार देर रात हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उत्तम ने बताया कि लखीमपुर का एक डॉक्टर बच्चों की आगे सप्लाई करता है। इस बच्चे के लिए उसकी डॉक्टर ने पांच लाख रुपये में डील हुई थी। उसने पांच-छह महीने का बच्चा मांगा था लेकिन यह बच्चा डेढ़ साल का होने के कारण वापस हो गया। अब पुलिस इस गिरोह में शामिल डॉक्टर की तलाश में जुटी है。

डॉक्टर का बड़ा नेटवर्क, उत्तम से लिए दो-तीन बच्चे

पूछताछ में उत्तम ने बताया कि डॉक्टर बच्चों को आगे सप्लाई करता है और उसका बड़ा नेटवर्क है। वह पहले भी दो-तीन बच्चों को डॉक्टर को बेच चुका है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये तक कीमत मिलती थी। अब पुलिस डॉक्टर को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के प्रयास में जुटी हुई है।

खंगाली जा रही कॉल डिटेल

पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पुलिस उत्तम और योगेश व पवन के मोबाइल की जांच करा रही है। तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को उनके नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा पूरे मामले की खुद ही निगरानी कर रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तम को किस मामले में गिरफ्तार किया गया?
उत्तम को बच्चे के अपहरण कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।