ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखेलो इंडिया एप सिखाएगा खिलाड़ियों को फिटनेस मंत्रा

खेलो इंडिया एप सिखाएगा खिलाड़ियों को फिटनेस मंत्रा

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया एप तैयार किया है। एप पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ ही खेल दुनिया से जुड़े लोगों का पंजीकरण किया जा रहा...

खेलो इंडिया एप सिखाएगा खिलाड़ियों को फिटनेस मंत्रा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 20 Sep 2020 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया एप तैयार किया है। एप पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ ही खेल दुनिया से जुड़े लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। एप के माध्यम से खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट भी दे सकेंगे।

खेलो इंडिया एप में देशभर में उपलब्ध खेल सुविधाओं का डाटा अपलोड है। इसका खिलाड़ी और कोच पूरा प्रयोग कर सकते हैं। लगभग दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एप को लांच किया था। अब उत्तर प्रदेश में इसका जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्टेडियम से जुड़े सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ-साथ माध्यमिक स्कूलों और बेसिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से भी इस पर अपना पंजीकरण करने के लिए कहा जा रहा है। इस एप में फिटनेस एसेसमेंट का एक फीचर भी है, जिससे सभी बच्चे अपना बेसिक फिटनेस लेवल चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आठ फिटनेस टेस्ट भी है। इनके माध्यम से खिलाड़ी अपने फिटनेस स्तर का निर्धारण कर सकता है। साथ ही एक खेल को चुनकर उसमें अपने करियर को बना सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें