ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस से निपटने को खानकाहे नियाजिया ने दिए 10 लाख, केन्द्रीय मंत्री को सौंपा चेक

कोरोना वायरस से निपटने को खानकाहे नियाजिया ने दिए 10 लाख, केन्द्रीय मंत्री को सौंपा चेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 राहत आपदा कोष में खानकाहे नियाजिया ने भी योगदान किया है। खानकाह की तरफ से दस लाख का चेक केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को सौपा गया है। बरेली से पहली खानकाह है...

कोरोना वायरस से निपटने को खानकाहे नियाजिया ने दिए 10 लाख, केन्द्रीय मंत्री को सौंपा चेक
बरेली। कार्यालय संवाददाताSat, 28 Mar 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 राहत आपदा कोष में खानकाहे नियाजिया ने भी योगदान किया है। खानकाह की तरफ से दस लाख का चेक केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को सौपा गया है। बरेली से पहली खानकाह है जिसकी तरफ से राहत कोष के लिए मदद की गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें धन्यवाद भी दिया है। केंद्रीय मंत्री दरगाह आला हजरत भी पहुंचे।

शनिवार को खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां ने बताया कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम सरकार का साथ देना चाहते हैं। वैश्विक महामारी को मात देने के लिए फंड में खानकाहे नियाजिया के सज्जादानशीन की तरड़ से दस लाख का चेक दिया है। उन्होंने बताया कि इस संकट के समय में सभी को सरकार के साथ खड़े होना है।

कोरोना वायरस एक खतरनाक महामारी है। इससे वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। हम लोगों ने खानकाहे पर आने वाले अकीदतमंदों को भी आने से रोक दिया है। उधर, संतोष गंगवार खानकाहे नियाजिया के बाद दरगाह आला हजरत पहुंचे। आला हजरत खानदान के सदस्यों से मिले। केंद्रीय मंत्री ने मौलाना तौसीफ मियां से भी मुलाकात की है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें