केजीएन अस्पताल के बेसमेंट में चल रहा ओटी-एनआईसीयू सील

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के केजीएन अस्पताल के बेसमेंट में चल रहे आपरेशन थिएटर और एनआईसीयू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सील कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. अमित के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अभियान जारी रहेगा।

केजीएन अस्पताल के बेसमेंट में चल रहा ओटी-एनआईसीयू सील

पीलीभीत बाईपास स्थित केजीएन अस्पताल के बेसमेंट में चल रहे आपरेशन थिएटर और एनआईसीयू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. अमित के निर्देशन मे चले अभियान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि चेकिंग के लिए अधिकृत टीम में शामिल नहीं होने के बाद भी जिला अस्पताल के पैथलाजिस्ट के जांच करने पहुंचने पर कई तरह की चर्चा भी रही। अस्पताल, होटल में अग्निकांड की दुखद घटनाओं को देखते हुए सोमवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कई अस्पतालों में जांच की।

इस दौरान पीलीभीत बाईपास स्थित केजीएन अस्पताल में आपरेशन थिएटर और एनआईसीयू बेसमेंट में चलते मिले। मानक के अनुसार, दोनों का बेसमेंट में संचालन सुरक्षा के लिए खतरनाक माना गया है। इसे देखते हुए नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने अस्पताल का ओटी और एनआईसीयू सील कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।