17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी नियमित, इज्जतनगर मंडल करेगा संचालन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - रेलवे बोर्ड ने कासगंज वाया बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की है। यह ट्रेन 17 अप्रैल से नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन कासगंज से सुबह 2:50 बजे चलकर बरेली पहुंचेगी और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में शाम 4:35 बजे कासगंज के लिए लौटेगी।

17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी नियमित, इज्जतनगर मंडल करेगा संचालन

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता रेलवे बोर्ड ने कासगंज वाया बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315-14316) एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। अभी दो दिन बरेली जंक्शन से ही इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालित होगी। 17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस नियमित की जाएगी। सोमवार को बदायूं से ट्रेन का उदघाटन होने के बाद रेलवे बोर्ड से कासंगज-नई दिल्ली एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। रात को 2.50 बजे कासगंज से चलकर सुबह तड़के 4.45 बजे बरेली आएगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 4.55 बजे नई दिल्ली को रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएगी। वहां से वापसी में शाम 4.35 बजे कासगंज को रवाना होगी।

जंक्शन 9:50 बजे आएगी। रामगंगा होते हुए कासगंज रात को 12:10 बजे पहुंची। 16 अप्रैल को जो ट्रेन बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाएगी। वापसी में कासगंज रैक जाएगा। जिससे 17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।