ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशघरों-मंदिरों में कन्या पूजन, नवरात्र व्रत पारण आज

घरों-मंदिरों में कन्या पूजन, नवरात्र व्रत पारण आज

अष्टमीयुक्त नवमी पर्व मंदिरों और घरों में विधिविधान से मनाया गया। सुबह अष्टमी पर भक्तों ने माता महागौरी का पूजन किया। दोपहर 12 बजे के बाद नवमी होने पर शाम को घरों में माता सिद्धदात्री देवी की उपासना...

घरों-मंदिरों में कन्या पूजन, नवरात्र व्रत पारण आज
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 13 Apr 2019 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अष्टमीयुक्त नवमी पर्व मंदिरों और घरों में विधिविधान से मनाया गया। सुबह अष्टमी पर भक्तों ने माता महागौरी का पूजन किया। दोपहर 12 बजे के बाद नवमी होने पर शाम को घरों में माता सिद्धदात्री देवी की उपासना हुई। घरों और मंदिरों में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन हुआ। कई घरों में नवमी का हवन हुआ।

नवमी दोपहर बाद होने की वजह से अधिकांश व्रती 14 अप्रैल को नवव्रत का पारण करेंगे।सुभाषनगर स्थित अवधपुरी कॉलोनी में श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में सुबह अष्टम दिवस पर देवी महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। माता रानी का महिलाओं ने श्रृंगार किया और श्रीफल भेंट कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने इस मौके पर माता रानी के भजन गाए और उनके चरणों की आराधना कर जीवन में कल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर डा. जितेंद्र कुमार शर्मा, बीना शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, गौरव, एससी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।दोपहर बाद मंदिर परिसर में भगवती नवदुर्गा का महायज्ञ हुआ। उसके बाद भक्तों ने देवी स्वरूप 51 कन्याओं को जिमाया। उनकी पूजा की और चुन्नियां, बर्तन दिए। यज्ञ के बाद राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुभाषनगर स्थित चौरासी घंटा मंदिर में नवमी पर देवी के छंद गाए गए। महिलाओं ने भजन और कीर्तन किया। सुबह से लेकर शाम तक यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहा और लोगों ने श्रद्धापूर्वक मातारानी का दर्शन किया।

घरों में जिमाई गईं कन्याएं: घरों में नवमी पर्व पर कन्याएं जिमाई गईं। मान्यता के अनुसार लोगों ने कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की। उनके चरण छूकर कल्याण का आशीर्वाद लिया। कन्याओं को भोजन कराया और उनको चढ़ावा चढ़ाया।

कालीदेवी मंदिर में हुआ भजन: कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में भक्तों की सुबह से ही लाइन लगी रही। हाथ में पूजन सामग्री लेकर श्रद्धालु सुबह से ही माता रानी के दर्शन करने जुट गए। लोगों ने दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की आराधना की। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।--रक्तदान कर मनाई रामनवमीबरेली। सृजन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शनिवार को रामनवमी के अवसर पर माडल टाउन स्थित दरगाह मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवमी पूजन के बाद संस्था के पदाधिकारियों के साथ लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 42 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। इस मौके पर दीक्षा सक्सेना, रीमा अग्रवाल, रमनजीत, सुधा सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें