महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
Bareily News - बरेली के महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता चौहान ने किया। उन्होंने महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संकल्प दिलाया। गर्भवतियों और प्रसुताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव बरेली। वरिष्ठ संवाददाता महिला चिकित्सालय में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता चौहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने ओपीडी में आई महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कई गर्भवतियों और प्रसुताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी है। विभाग की तरफ 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को निशुल्क यह वैक्सीन लगाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


