Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsKanhaiya Gulati s Canvas Group Misleads Investors Using LIC Logo Multiple Cases Filed
एलआईसी के नाम का इस्तेमाल कर रहा था कैनविज ग्रुप

एलआईसी के नाम का इस्तेमाल कर रहा था कैनविज ग्रुप

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में कन्हैया गुलाटी का कैनविज ग्रुप निवेशकों को धोखा देने के लिए अपनी वेबसाइट पर LIC का लोगो दिखा रहा था। कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। अब तक यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में उसके खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। LIC ने भी कई बार नोटिस भेजे हैं, लेकिन गुलाटी ने जवाब नहीं दिया।

Dec 14, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। कन्हैया गुलाटी का कैनविज ग्रुप निवेशकों को चूना लगाने के लिए अपनी वेबसाइट पर एलआईसी का लोगो प्रदर्शित कर लोगों को गुमराह कर रहा था। एलआईसी से करार समझकर भी तमाम लोग उसकी ठगी का शिकार हुए। अब उसके खिलाफ लगातार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि कन्हैया गुलाटी एवं उसके अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में 26 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से बरेली के प्रेमनगर, सुभाषनगर, बारादरी, फरीदपुर, नवाबगंज और फतेहगंज पश्चिमी में 18 मुकदमे हैं। अयोध्या व कासगंज में एक-एक और शाहजहांपुर में दो मुकदमे हैं। झारखंड में रांची के थाना अरगोरा और बिहार में बेरोह के थाना नगर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें आठ मुकदमे हाल ही में थाना बारादरी में दर्ज कराए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के साथ ही जांच के लिए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के नेतृत्व में गठित एसआईटी से जांच कराने की बात कही है। कई बार नोटिस दे चुकी है एलआईसी इसी बीच सामने आया है कि लोगों को भरोसे में लेने के लिए कन्हैया गुलाटी ने कैनविज कंपनी की वेबसाइट पर एलआईसी का लोगो को लगाया हुआ था। यह देखकर लोगों को लगता था कि एलआईसी ने भी निवेश के लिए उसको अधिकृत किया है। इसको लेकर आरटीआई लगाई तो खुलासा हुआ कि कैनविज का एलआईसी से कोई संबंध नहीं है। कई बार एलआईसी की ओर से उसे नोटिस दिए गए लेकिन उसने जवाब नहीं दिया और फिर लोगो हटा दिया। गुलाटी के खिलाफ हुई एक और शिकायत शनिवार को कन्हैया गुलाटी और उसकी टीम के खिलाफ सीतापुर में थाना लहरपुर के गांव रुखार निवासी राकेश कुमार ने भी शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुलाटी की टीम ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये उनसे निवेश कराए। कहा गया कि हर महीने 30 हजार रुपये दिए जाएंगे लेकिन समय पूरा होने पर रकम मिलने के बजाय धमकियां मिलने लगीं।