तकनीकी सहायक कृषि का मैनपुरी ट्रांसफर, रिलीव न करने का आदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीउपनिदेशक कृषि आफिस में तैनात तकनीकी सहायक मुनेंद्र कुमार सैनी का मैनपुरी तबादला हो गया है। उनकी डयूटी जनगणना में लगी है। सुपरवाइजर का कार्य देख रहे है

बरेली। उपनिदेशक कृषि आफिस में तैनात तकनीकी सहायक मुनेंद्र कुमार सैनी का मैनपुरी तबादला हो गया है। उनकी डयूटी जनगणना में लगी है। सुपरवाइजर का कार्य देख रहे हैं। मुनेंद्र ने पत्र सौंपा तो नगर आयुक्त ने डीडी कृषि को जनगणना पूरी न होने तक मुनेंद्र को रिलीव न करने को निर्देश दिये हैं। गृह मंत्रालय का आदेश है, जिन कर्मचारियों की डयूटी जनगणना में लगी है उनका ट्रांसफर 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद मुख्यालय ने तमाम कर्मचारियों के तबादले दूसरे जिलों में कर तत्काल प्रभाव से स्टेशन छोड़ने के निर्देश दिये हैं। इससे जनगणना में बाधा आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


