Bareily News: नरमू ने सीएमडी को ज्ञापन सौंप बताई अस्पताल की समस्याएं
Bareily News: एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे क

Bareily News: एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे के इज्जतनगर आगमन पर बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की चिकित्सा सुविधाओं तथा मंडल चिकित्सालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। नरमू के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इज़्ज़तनगर डॉ यूएस नाग की कार्यशैली एवं कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। यूनियन ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अशिष्ट भाषा एवं अनुचित व्यवहार किए जाने से कर्मचारियों में तनाव का वातावरण बना हुआ है।
ज्ञापन में स्थानांतरण एवं निलंबन की कथित धमकियों तथा महिला कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा के प्रयोग का भी उल्लेख किया। इस प्रकार के व्यवहार के कारण पूर्व में कई चिकित्सकों के स्थानांतरण तथा कुछ चिकित्सकों द्वारा रेलवे सेवा से त्यागपत्र देने की स्थिति उत्पन्न हुई है। ज्ञापन में चिकित्सा परिचारकों के रिक्त 18 पदों को शीघ्र भरने, नए आईसीसीयू वार्ड में गंभीर हृदय, श्वास एवं कैंसर रोगियों के लिए आवश्यक एबीसी एवं सी-पीएपी मशीनें उपलब्ध कराने तथा गंभीर एवं चलने में असमर्थ मरीजों के लिए बेड साइड पोर्टबेल एक्सरामशीन की व्यवस्था करने की मांग की। इस अवसर नरमू के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक,कारखाना मंडल मंत्री परवेज़ अहमद,सयुंक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह, कारखाना अध्यक्ष अनुराग शुक्ला,आरके पाण्डेय और नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


