जीव विज्ञान विभाग की टीम बनी ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - जीव विज्ञान विभाग की टीम बनी ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता जीव विज्ञान विभाग की टीम बनी ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता

जीव विज्ञान विभाग की टीम बनी ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता

जेपीएम पीजी कॉलेज, नैनीताल रोड में आयोजित तीन दिवसीय पांचवीं खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। ओवरऑल चैंपियनशिप जीवविज्ञान विभाग ने 147 अंक अर्जित कर जीती। वहीं दूसरे स्थान पर रहे वाणिज्य विभाग को 79 अंक मिले और 59 अंक के साथ बीएलएड विभाग को तीसरा स्थान मिला। निदेशक डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन विजेता बायो ग्रुप की हिबा नूर और पुरुष वर्ग में पप्पू चैंपियन बनें। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रो. एसएस बेदी क्रीड़ा सचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संस्थान के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल ने पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

चक्का फेंक में मुजाहिद प्रथम, पप्पू द्वितीय व निजामुद्दीन तृतीय रहे, जबकि भाला फेंक में पप्पू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाषण में करिश्मा, स्टैंडअप कॉमेडी में दीक्षा, गायन में करिज्मा तथा नृत्य में लवी कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा संयोजक डॉ. मो. नईम, डॉ. अंकुर टंडन व अमरीश गंगवार का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. यश पाल सिंह, डॉ. शोभना मिश्रा, डॉ. अपर्णा कटियार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।