Bareily News: श्री हरि मंदिर में मनाया गया झूला महोत्सव
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले, मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर में झूला महोत्सव मनाया गया। नन्हें गोपाल जी को झूले में विराजमान किया गया और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला मंडल ने भक्ति में आनंद लिया। समारोह में खिलौने वितरित किए गए और सभी भक्तों के लिए भोग-प्रसाद की व्यवस्था की गई।

Bareily News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में रविवार को झूला महोत्सव मनाया गया। इस दौरान नन्हें गोपाल जी को सुंदर झूले में विराजमान कराकर प्रेम एवं श्रद्धा से झुलाया गया। महिला मंडल की सखियों ने भजन-कीर्तन किया और ठाकुर जी की भक्ति में सराबोर होकर खूब आनंद लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अध्यक्ष रेनू छाबड़ा बताया कि छोटे बच्चों को सुंदर खिलौने वितरित किए गए एवं सभी भक्तों के लिए भोग-प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, निशा, नेहा आनंद, बिमल सोंधी, अल्का छाबड़ा, श्रुति मेहता, नीलम लुनियाल, चांद खुराना आदि मौजूद रहे।


