
जांच के लिए भेजे गए जेई के लक्षण वाले बच्चों के सैंपल
Bareily News - जांच के लिए भेजे गए जेई के लक्षण वाले बच्चों के सैंपलजांच के लिए भेजे गए जेई के लक्षण वाले बच्चों के सैंपलजांच के लिए भेजे गए जेई के लक्षण वाले बच्च
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दो बच्चों में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के लक्षण मिलने के बाद दोनों बच्चों के सैंपल जांच के लिए आईडीएसपी की टीम ने लखनऊ भेज दिए हैं। वहीं आईडीएसपी की टीम लगातार दोनों मरीजों की निगरानी कर रही है। फतेहगंज के रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे को कई दिन से बुखार आ रहा था, आराम न मिलने पर परिजनों निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां शुरूआती उपचार के बाद डॉक्टर ने जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण होने की आशंका जताई। इसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को दी गई। बीते मंगलवार को मेडिकल कालेज से मरीज का सैंपल भी आईडीएसपी यूनिट को भेजा गया था वहीं मेडिकल कालेज में भर्ती एक और मरीज में भी जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण मिलने पर सूचना आईडीएसपी यूनिट को दी गई।
बुधवार को दोनों ही मरीजों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब को भेज दिया गया है। बता दें कि 2021 से 2024 तक जिले में जेई का कोई केस नहीं मिला था। लेकिन बीते साल नवंबर माह में देवरनिया के 3 वर्ष के बच्चे की जांच रिपोर्ट में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। वहीं बिथरी में भी एक बच्चे में जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण मिले थे। राहत की बात यह है कि उसकी जांच रिपोर्ट में जेई की पुष्टि नहीं हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




