10 मई को मौलाना तौसीफ के परिजनों से मिलेगी जमात की टीम
Bareily News - जमात रजा ए मुस्तफा की टीम मौलाना तौसीफ के परिजनों से मिलने बिहार जाएगी। संगठन 10 मई को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगा। मौलाना तौसीफ उर्स ए ताजुश्शरिया में शामिल होने के बाद ट्रेन से घर लौट रहे थे, जब उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मौलाना तौसीफ के परिजनों से जमात रजा ए मुस्तफा की टीम बिहार जाकर मिलेगी। जिसको लेकर संगठन की तरफ से पांच लाख की मदद की जाएगी। 10 मई को संगठन के पदाधिकारी बिहार जाएंगे। बिहार के किशनगंज के रहने वाले मौलाना तौसीफ शहर में उर्स ए ताजुश्शरिया में शामिल होने के लिए आए थे। कुल की रस्म के बाद वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। कैंट स्टेशन के पास उसकी लाश रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली थी। जिसमें माना जा रहा था कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। मौलाना तौसीफ की मौत के मामले में एआईएमआईएम और दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा की तरफ से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शुक्रवार को जमात रजा ए मुस्तफा की तरफ से जारी गए बयान में कहा गया है कि काजी ए हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान के निर्देश पर जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां 10 मई को बिहार के किशनगंज पहुंचकर मौलाना तौसीफ के परिजनों से मुलाकात करेंगे। परिजनों से मुलाकात करके वह पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद भी करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


