ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में रास्ता बंद करने पर लोगों ने संजय नगर में लगाया जाम

बरेली में रास्ता बंद करने पर लोगों ने संजय नगर में लगाया जाम

शहर के संजय नगर में एकाएक लोगों ने दोपहर में जाम लगा दिया। इसके बाद काफी हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने तो लाठियां भांजकर उन्हें वहां...

बरेली में रास्ता बंद करने पर लोगों ने संजय नगर में लगाया जाम
हिन्दुस्तान संवाद,बरेलीSat, 25 May 2019 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के संजय नगर में एकाएक लोगों ने दोपहर में जाम लगा दिया। इसके बाद काफी हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने तो लाठियां भांजकर उन्हें वहां से हटाया। उसके बाद रास्ता खुलवाया गया। शनिवार की दोपहर में संजयनगर में लोगों की भीड़ एकट्ठा हो गई और रास्ते को लेकर जाम लगा दिया। लोगों ने एलाइंस बिल्डर पर कब्जे का आरोप लगाया। वहां मौजूद महिलाओं का आरोप था कि जब कब्जे की बात को लेकर एलाइंस बिल्डर के लोगों से बातचीत की गई तो उनके लोगों ने पथराव किया, जिसमें तीन लोगों के चोट भी लगी है।

लेखपाल की रिपोर्ट के मुताबिक वहां रास्ता ही नहीं था, लेकिन लोगों का कहना है कि रास्ता पहले से है। उसे बाद में बंद करा दिया गया। इसको लेकर लोगों ने संजय नगर में जाम लगाकर काफी देर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों से रास्ता खोलने को कहा। लेकिन इस लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने जाम लगाए लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी तब जाकर रास्ता खुलवाया और आवागमन सुचारू किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें