Bareily News: आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने पितृपक्ष के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण सेवा शुरू की। समाजसेवी डॉ. मधुलिका सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ किया। टीम ने परिवार और दोस्तों के सहयोग से गरीबों को भोजन वितरित कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन
Bareily News: आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन बरेली। पितृपक्ष के अवसर पर आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की ओर से जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए रसोई ऑन व्हील्स सेवा जारी है। इसी क्रम में समाजसेवी डॉ. मधुलिका सिंह ने सेवा का शुभारंभ किया। डॉ. मधु गुप्ता के साथ सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर पितृपक्ष को सेवा और मानवता से जोड़ने का संदेश दिया। सेवा कार्य में परिवार, मित्रों और स्टाफ का सहयोग मिल रहा है। सरिता, सुभिता, मीता और नीरज सहित टीम के सदस्यों ने भोजन वितरण में सहयोग किया।

