ईशान अस्पताल में शुरू हुई मैक्स हास्पिटल के डॉक्टरों की ओपीडी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीईशान अस्पताल में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली के चिकित्सकों की ओपीडी शुरू हुई है। रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण और अस्थि रोग के विशेषज्ञ हर महीने के तीसरे रविवार को मरीजों को परामर्श देंगे। उद्घाटन डॉ. साइमन थॉमस, डॉ. लक्ष्य गोयल और डॉ. कौशल कुमार ने किया।

ईशान अस्पताल में अब मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली के चिकित्सकों की ओपीडी होगी। मैक्स अस्पताल के रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण एवं अस्थि रोग के चिकित्सक ओपीडी करेंगे। इसका उद्घाटन वरिष्ठ निदेशक डॉ. साइमन थॉमस, परामर्शदाता डॉ. लक्ष्य गोयल और ईशान अस्पताल के निदेशक डॉ. कौशल कुमार ने किया। डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि डॉ. साइमन थॉमस और उनकी टीम प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अस्पताल में मरीजों को परामर्श और जांच की सुविधाएं देंगे।
ये भी पढ़ें:विशेषज्ञ विभागों के वार्ड नहीं हुए शुरू
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


