गौर पूर्णिमा पर खेली गई फूलों की होली, भक्तिमय हुआ माहौल

Mar 04, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इस्कॉन मंदिर बरेली में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस ‘गौर पूर्णिमा’ के उपलक्ष्य में फूलों की होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भजन, प्रवचन और भोग का विशेष आयोजन हुआ। सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

गौर पूर्णिमा पर खेली गई फूलों की होली, भक्तिमय हुआ माहौल

इस्कॉन मंदिर बरेली में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस ‘गौर पूर्णिमा’ के उपलक्ष्य में फूलों की होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र की ध्वनि से गुंजायमान रहा। महोत्सव के अंतर्गत अखंड हरिनाम संकीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक एवं 108 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग अर्पित किया गया। फूलों की होली कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा, जिसमें भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर भीम अर्जुन ने प्रवचन में श्री चैतन्य महाप्रभु के सार्वभौमिक प्रेम, भक्ति और मानवता के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही बच्चों द्वारा भक्ति नृत्य एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद एवं मिठाई का वितरण किया गया। श्री हरि मंदिर में श्री ठाकुर जी के संग खेली फूलों की होली श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन में मंगलवार को भक्तों ने श्री ठाकुर जी के साथ मंदिर प्रांगण फूलों से होली खेली। फाग महोत्सव के द्वितीय दिवस सांयकाल में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय ने ज्योत प्रवाजलित की। शिवम शर्मा ने भजनों की रसधारा बहाई। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा और सखियों ने श्री ठाकुर जी के संग फूलों की होली खेली। सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि तृतीय दिवस पर श्री बुआ दाती संकीर्तन मंडल के साथ होली महोत्सव मनाया जाएगा। समापन पर श्री युगल जोड़ी सरकार शयन आरती हुई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा, गिरीश आनंद, हरीश लुनियाल, राजेश आनंद आदि मौजूद रहे। फूलों की वर्षा कर नरसिंह भगवान की शोभायात्रा का किया स्वागत बरेली। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा होली के अवसर पर नरसिंह भगवान की शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के साथ भ्रमण किया। अबीर गुलाल रंगों के सरोवर में भक्त डूबे रहे। हर हर महादेव काशी विश्वनाथ के जयकारों से वातावरण गूंजय मान रहा। इस दौरान अध्यक्ष बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, रोहित, धर्मेश अग्रवाल, विजय शर्मा, अनुराग अग्रवाल, सचिव नीरू अग्रवाल एवं गोविंद पटवा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।