सिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से सिंचाई विभाग में मचा हड़कंप
सिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से सिंचाई विभाग में मचा हड़कंपसिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से सिंचाई विभाग में मचा हड़कंपसिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से सिंचाई विभाग मे

बरेली। सिंचाई विभाग में सिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से हड़कंप मच गया है। एसआईआर ड्यूटी में लगे सिंचाई विभाग के कर्मचारी का विभाग ने ही वेतन निकालने के लिए उपस्थिति का सत्यापन करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र तक लिख दिया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यशाला अधिकारी को कड़े शब्दों में पत्र जारी किया है। साथ ही लिखा है कि 10 अप्रैल के बाद ही कर्मचारी को एसआईआर की ड्यूटी से मुक्त माना जाए। सिंचाई विभाग कार्यशाला के कनिष्ठ लिपिक संजीव कुमार की ड्यूटी बाकरगंज स्थित कंपोजिट स्कूल में बतौर बीएलओ लगी है। उनके विभाग ने वेतन आहरण के लिए सीधे सिटी मजिस्ट्रेट से उपस्थिति मांग ली।
बताया जा रहा है कि विभाग इससे पहले सुपरवाइजर को फोन कर भी उपस्थिति मांग चुका था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


