Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIron Tree Guards Stolen from Lilaur Lake Two Arrested Including Scrap Dealer

लीलौर झील से चोरी ट्री गार्ड खरीदने पर कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार

Bareily News - सिरौली में लीलौर झील के किनारे से चोरी किए गए लोहे के ट्री गार्ड को कबाड़ी को बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सतवीर सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 27 Aug 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
लीलौर झील से चोरी ट्री गार्ड खरीदने पर कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार

सिरौली। लीलौर झील किनारे से चोरी किए गए लोहे के ट्री गार्ड कबाड़ी को बेच दिए गए। मामले में पुलिस ने कबाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आंवला-शाहबाद मार्ग पर विशनपुरी चौराहे पर उपनिरीक्षक सतवीर सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी लीलौर की ओर से दो व्यक्ति एक वाहन में लोहे के ट्री गार्ड भरकर सिरौली की ओर जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक और लीलौर झील का चौकीदार बताया। उसके साथी ने अपना नाम आमिर निवासी मोहल्ला सराय, सिरौली बताया। आमिर कबाड़े का काम करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।