एसपी संभल संग विवाह बंधन में बंधेंगी आईपीएस अंशिका वर्मा

Mar 08, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - एसपी संभल केके विश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी की चर्चा जोरों पर है और शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 26 मार्च से शादी के कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसमें हल्दी, संगीत, मेहंदी और विदाई शामिल है।

एसपी संभल संग विवाह बंधन में बंधेंगी आईपीएस अंशिका वर्मा

एसपी संभल केके विश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दो आईपीएस अधिकारियों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनकी शादी संभल जिले के एसपी केके विश्नोई से हो रही है, जो 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अंशिका वर्मा और केके विश्नोई इससे पूर्व गोरखपुर में तैनात रहे हैं। केके विश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी तो अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं।

वहीं से दोनों के बीच परिचय हुआ। केके विश्नोई संभल के मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाद चर्चा में आए थे। वहीं, अंशिका वर्म ने सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास करके यह मुकाम हासिल हुआ। पुराने परिचय को देखते हुए दोनों ने शादी का फैसला किया और फिर दोनों परिवारों ने बातचीत कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। 26 मार्च से उनकी शादी के कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दिन संभल में हल्दी और संगीत की रस्म होगी। 28 मार्च को जोधपुर के रिसॉर्ट में मेहंदी, 29 मार्च को शादी और फिर 30 मार्च को विदाई समारोह होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।