
अमर ज्योति कंपनी निदेशकों के खिलाफ कोतवाली पहुंची भीड़
संक्षेप: Bareily News - अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड ने निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। कई लोगों ने कंपनी के निदेशकों पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने निवेशकों को झांसा देकर पैसे जमा कराए और बाद में गायब हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड के खिलाफ रविवार को कोतवाली में भी शिकायत की गई है। कोतवाली पहुंचे तमाम लोगों ने निदेशकों के रिश्तेदारों पर भी ठगी का आरोप लगाया है। कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे बाग बिग्रटान निवासी कृष्ण मौर्या ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति खुद को कंपनी का निदेशक और सूर्यकांत मौर्य का रिश्तेदार बताता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कटरा चांद खां स्थित अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी में निवेश के जरिए मुनाफे का झांसा दिया। पड़ोसी होने के नाते आरोपी पर विश्वास कर उन्होंने निवेश किया।

एक वर्ष में उन्होंने कुल 72 हजार रुपये जमा किए, जिसकी मैच्योरिटी राशि 75800 रुपये है। नौ जून को मैच्योरिटी पूरी होने पर उन्होंने आरोपी से रकम मांगी तो उसने पासबुक लेकर जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। उसके कहने पर उन्होंने दूसरा खाता भी खुलवाया और 4300 रुपये जमा किए। इसी बीच अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड उनके 80100 रुपये लेकर गायब हो गई। जब वह आरोपी के घर जानकारी लेने पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने धमकी दी कि अगर उसके बारे में पूछा तो जान से मरवा देंगे। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उनकी तरह कई अन्य लोगों से भी ठगी की गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चिटफंड कंपनी पर दर्ज हो चुके छह मुकदमे अमर ज्योति चिटफंड कंपनी ने बदायूं और बरेली में ऑफिस खोले थे। कंपनी के निदेशक कटरा चांद खां निवासी शशिकांत मौर्य और उसका भाई सूर्यकांत मौर्य हैं। मई में यह कंपनी अचानक ही निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। अब तक इस कंपनी और पदाधिकारियों के खिलाफ बदायूं में चार और बरेली में दो मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




