बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, जांच को पहुंचे बीईओ
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने बिना मान्यता के संचालित एमडीएम एकेडमी स्कूल की जांच की। विद्यालय संचालक मान्यता के दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सके। बीईओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। विद्यालय संचालक ने स्कूल बंद करने का आश्वासन दिया।

शेरगढ़। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद बिना मान्यता संचालित एमडीएम एकेडमी स्कूल की जांच करने खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती पहुंचे। विद्यालय संचालक मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। बीईओ ने नाराजगी जताते नोटिस जारी किया, विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय बिना मान्यता संचालित किया जा रहा था। विद्यालय संचालक ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि वह स्कूल बंद कर देगा। विभाग ने नोटिस जारी किया है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


