बीडीए हॉस्टल, अटल सभागार में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरें

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में डीजे नाइट के दौरान हुए बवाल के बाद जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। तीन छात्रों को निलंबित किया गया है और दोनों गुट के छात्रों को 20 अप्रैल को अभिभावकों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जांच में सीसीटीवी की कमी चुनौती होगी।

बीडीए हॉस्टल, अटल सभागार में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरें

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में डीजे नाइट के दौरान हुए बवाल के बाद पांच सदस्यीय कमेटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। चीफ प्रॉक्टर ने तीन छात्रों को निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय कैंपस में उनका प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं दोनों गुट के छात्रों को चिह्नित कर अभिभावकों के साथ 20 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी में प्रो. राकेश कुमार मौर्य, प्रो. मदन लाल, डॉ. हरि कुमार सिंह, डॉ. अख्तर हुसैन व डॉ. विशाल सक्सेना शामिल हैं।

जांच समिति के समक्ष सबसे बड़ी समस्या यह होगी कि घटनास्थल अटल सभागार हो या बीडीए हॉस्टल दोनों ही जगहों पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। केवल विश्वविद्यालय कैंपस के मुख्य प्रवेश द्वार, गोपनीय समेत कुछ जगहों पर ही सीसीटीवी कैमरें लगे हुए हैं। ऐसे में जांच कमेटी को केवल कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के बयान व हॉस्टल में तैनात सुरक्षाकर्मी, स्टाफ का बयान लेकर अपनी रिपोर्ट बनाकर देनी होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।