ईशु मिस्टर व गरिमा शर्मा बनीं मिस फेयरवेल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में एनसीसी द्वारा तृतीय वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने उज्जवल भविष्य की कामना की। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ ईशु कुमार और गरिमा शर्मा को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया। अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए।

ईशु मिस्टर व गरिमा शर्मा बनीं मिस फेयरवेल

इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में एनसीसी समूह द्वारा तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एनसीसी के सी सर्टिफिकेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे करियर के लिए उपयोगी बताया। कुलसचिव संतोष कुमार ने कहा कि छात्र अपनी यात्रा का आनंद लें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। समारोह में लेमन एंड स्पून रेस, साड़ी ड्रेपिंग और रैंप वॉक जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं। ईशु कुमार मिस्टर फेयरवेल, गरिमा शर्मा मिस फेयरवेल चुनी गई। बेस्ट अटायर दीपिका मंडोला, बेस्ट स्माइल खुशी तिवारी, मोस्ट कांफिडेंट का अवार्ड अतुल यादव, श्रेया को मिला।

प्रो. राजेश शर्मा, डीएसडब्लू डॉ. लोवी सिंह समेत अन्य रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।