अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 15 से 21 जून तक बनाया जाएगा योग सप्ताह
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए डीएम अविनाश सिंह ने बैठक की। 12वें योग दिवस का आयोजन 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में होगा। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को बरेली कॉलेज या स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 12वें योग दिवस को डीएम ने कहा कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। 21 को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। डीएम ने बताया कि योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को अर्बन हाट में किया जाएगा, जबकि 21 जून को मुख्य योग कार्यक्रम बरेली कॉलेज या स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। डीएम ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।


