महिला दिवस पर हुआ अस्मिता लीग का आयोजन, लड़कियों ने दिखाई प्रतिभा

Mar 08, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली में अस्मिता लीग खेल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं में शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की गईं, जिसमें पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।

महिला दिवस पर हुआ अस्मिता लीग का आयोजन, लड़कियों ने दिखाई प्रतिभा

‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता लीग खेल का आयोजन हुआ। इस पहल का उद्देश्य 100/200/400 मीटर दौड़, रस्साकस्सी जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण व छोटे शहरों की महिलाओं में शारीरिक फिटनेस, खेल भागीदारी और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया के समन्वय से अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। ‎यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों 13 वर्ष से कम, 13-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक में आयोजित हुई।

प्रतियोगिताओं का तकनीकी संचालन अधिकृत प्रतियोगिता प्रबंधकों एवं खेल अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रत्येक स्पर्धा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पदक प्रदान किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।