महिला चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ समापन

Mar 01, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - राज्य ललित कला अकादमी और कन्या महाविद्यालय आर्य समाज भूड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रकला प्रदर्शनी का समापन किया। मुख्य अतिथि डॉ. अभय पाल सिंह ने प्रदर्शनी का समापन किया। निर्णायक मंडल ने शिवि शर्मा, सारिका रॉय और विधि रस्तोगी की कलाकृतियों को सर्वश्रेष्ठ चुना। अन्य कलाकृतियों को भी पुरस्कार दिए गए।

महिला चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ समापन

राज्य ललित कला अकादमी तथा कन्या महाविद्यालय आर्य समाज भूड़ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रकला प्रदर्शनी का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव डॉ. अभय पाल सिंह द्वारा कैनवास उतारकर प्रदर्शनी का समापन किया गया। इससे पहले प्रदर्शनी की तीन श्रेष्ठ कृतियों का चयन निर्णायक मंडल टीम के प्रो. मंजू सिंह, डॉ. गीता अग्रवाल व प्रो. आनंद लखटकिया ने किया। निर्णायक मंडल द्वारा तीन श्रेष्ठ कलाकृतियों में शिवि शर्मा (बरेली),सारिका रॉय (मुरादाबाद) तथा विधि रस्तोगी (बरेली) का चयन किया गया। महाविद्यालय की ओर से पांच अन्य श्रेष्ठ कृतियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

डॉ. श्यामली सोना, डॉ. अनुराधा आर्य आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।