Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsInternational Disability Day Celebrated with Inspirational Performances by Disabled Children
दिव्यांग बच्चों ने दिया अपराध और धोखाधड़ी से सजग रहने का संदेश

दिव्यांग बच्चों ने दिया अपराध और धोखाधड़ी से सजग रहने का संदेश

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। दिव्यांग बच्चों ने ‘अलीबाबा और चार डिजिटल चोर’ का मंचन किया, जो जागरूकता और प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम में संस्थान के 33 साल के सफर और दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की गई।

Dec 04, 2025 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान ने ‘वार्षिक दिवस समारोह’ का आयोजन किया। इसमें संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने समावेशी समुदाय कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरणात्मक, जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर सृजित करना है। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने ‘अलीबाबा और चार डिजिटल चोर’ के मंचन के माध्यम से अपराध और धोखाधड़ी से सजग रहने के लिए प्रेरित भी किया। आईएमए सभागार में हुए कार्यक्रम के दौरान जीवनधारा के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. अमिताव मिश्रा ने जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान के 33 साल के सफर के बारे में जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का विकास आमतौर पर नहीं हो पा रहा है, उनके लिए भी इस सस्थान में विभिन्न प्रकार की लाभप्रद सेवाएं प्रदान की जाती हैं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल सर्विस में विश्व भर में वर्षों से ऐसे बच्चों की निदान और चिकित्सा को लेकर अनेक प्रगति हुई है। परन्तु पुनर्वास के क्षेत्र में जो प्रगति हम अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में पढ़ते हैं, वो विदेश में नहीं हमारे जीवनधारा में देखने को मिलती है। डॉ. आरपी गुप्ता बोले, दिव्यांग बच्चों का इतना शानदर प्रदर्शन, इनके अन्दर छिपी क्षमता को प्रदर्शित करता है। इसमें जीवनधारा पनुर्वास एवं शोध संस्थान का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान शोध संस्थान के प्रबन्धन की ओर से डॉ. राका चावला ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताशा मिश्रा और खदीजा ने किया। इस दौरान संस्थान की निदेशिका शाश्वती नंदा, प्रशासक हर्ष चौहान, प्रधानाचार्य सोनल भाटिया, अर्शी मिर्जा, मेघा रमन राजपाल, रूकसार खान, नाजिया इरफान, फारिया खानम, सोनम पाण्डेय, हेमा चौहान, भार्गवी वत्स, ममता दिवाकर, काजल यादव सहित संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।