17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी नियमित, इज्जतनगर मंडल करेगा संचालन
Bareily News - : 16 अप्रैल तक ही बरेली जंक्शन से इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालित होगी रेलवे बोर्ड ने कासगंज वाया बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315-14316) एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है।

: 16 अप्रैल तक ही बरेली जंक्शन से इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालित होगी : 17 अप्रैल से इज्जतनगर रेल मंडल ट्रेन का संचालन कासगंज से करेगा -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता रेलवे बोर्ड ने कासगंज वाया बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315-14316) एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। अभी दो दिन बरेली जंक्शन से ही इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालित होगी। 16 अप्रैल को इंटरसिटी बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाएगी। वापसी में रात को सीधे बरेली होकर कासगंज पहुंचेगी। वहीं रैक का मेटिनेंस और साफ-सफाई होगी। रात को कासगंज से नई दिल्ली को चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने शर्मा, 17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस नियमित की जाएगी।
सोमवार को बदायूं से ट्रेन का उदघाटन होने के बाद रेलवे बोर्ड से कासंगज-नई दिल्ली एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। रात को 2.50 बजे कासगंज से चलकर सुबह तड़के 4.45 बजे बरेली आएगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 4.55 बजे नई दिल्ली को रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएगी। वहां से वापसी में शाम 4.35 बजे कासगंज को रवाना होगी। जंक्शन 9:50 बजे आएगी। रामगंगा होते हुए कासगंज रात को 12:10 बजे पहुंची। 16 अप्रैल को जो ट्रेन बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाएगी। वापसी में कासगंज रैक जाएगा। जिससे 17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा। ट्रेन का नया नंबर 15303 और 15304 होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


