Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsInspection Reveals Poor Rice Purchase at Ballia Government Centers
बल्लिया के धान खरीद केंद्र पर चपरासी करा रहा था तौल

बल्लिया के धान खरीद केंद्र पर चपरासी करा रहा था तौल

संक्षेप: Bareily News - सरकारी धान खरीद केंद्र के निरीक्षण के दौरान बल्लिया में नायब तहसीलदार को चपरासी तौल कराते हुए मिला और केंद्र के सचिव गायब थे।सरकार ने एक अक्तूबर से

Mon, 27 Oct 2025 11:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

सरकारी धान खरीद केंद्र के निरीक्षण के दौरान बल्लिया में नायब तहसीलदार को चपरासी तौल कराते हुए मिला और केंद्र के सचिव गायब थे। सरकार ने एक अक्तूबर से धान खरीद के आदेश दिए थे। ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में सहकारी समिति बल्लिया, डप्टा श्यामपुर और सिरोही में सेंटर बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों पर अब तक नाम मात्र खरीद हुई है। सहकारी समिति बल्लिया के सचिव शिव कुमार सिंह ने बताया कि वह रविवार की वजह से घर चले गए, धान खरीद केंद्र पर उनका चपरासी रवि कुमार था। डप्टा के किसान पुरुषोत्तम दीक्षित 18 कुंतल धान लेकर आये थे, उसी दौरान नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना की गाड़ी पहुंची।

नायब तहसीलदार ने खरीद की जानकारी ली, तो पता लगा कि 50 कुंतल 80 किलो धान पहले खरीदा जा चुका है। रविवार को 18 कुंतल धान खरीद हुई है। नायब तहसीलदार ने खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होनें बल्लिया में चार खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया तथा नवदिया, चांढपुर, आलमपुर जाफराबाद, हर्रामपुर के जनसेवा केंद्रों पर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन से सबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से गांव - गांव में फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को एसडीएम विदुषी सिंह ने रामनगर के कालाबोझ धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था, इस दौरान कम खरीद पर नाराजगी जताते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए थे।