बीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं दो शिक्षिकाएं, बच्चों की मिली फर्जी उपस्थिति
Bareily News - बीएसए ने जोखनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें कई अनियमितताएँ पाई गईं। प्रधानाध्यापक और अनुदेशक देर से पहुंचे, जबकि कई शिक्षक अनुपस्थित थे। ग्रामीणों ने स्कूल के समय में देरी और मिड-डे मील की कमी की शिकायत की। बीएसए ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बीएसए ने दमखोदा विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोखनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताएं मिलीं। प्रधानाध्यापक तपन सिंह मौर्य उपस्थित मिले, जबकि अनुदेशक विजय पाल विलंब से पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्यालय अक्सर देर से खुलता है। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक सुनीता सिंह और शगुफ्ता फिरोज अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिलीं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीएसए डॉ. विनीता के विद्यालय पहुंचने पर प्रार्थना सभा भी देरी से हुई और कक्षाओं में कोई शिक्षक मौजूद नहीं मिला। एमडीएम पंजिका उपलब्ध नहीं थी तथा छात्र उपस्थिति रजिस्टर में वास्तविक संख्या से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज मिली, जबकि मौके पर केवल 45 छात्र उपस्थित थे।
विद्यालय परिसर में गंदगी और खेल सामग्री भी पूरी नहीं मिली। बीएसए ने शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, बच्चों ने बीएसए को बताया कि कभी भी विद्यालय में मैन्यू के मुताबिक एमडीएम नहीं बनता है। छात्रों ने दूध वितरण न होने की शिकायत की। रसोईया माला, हेमा ने बताया कि सात मई को तीन छात्र होने के कारण भोजन नहीं बना, फिर भी प्रधानाध्यापक ने भोजन वितरण रजिस्टर में दर्शाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


