चेकिंग टीम देख भागे दुकानदार, चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित
शनिवार को जिले में कीटनाशी रसायन और उर्वरक बिक्री केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम को देख कई दुकानदार भाग गए। चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। अधिकारियों ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक देने का निर्देश दिया।

जिले में शनिवार को कीटनाशी रसायन एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर चेकिंग का अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम देखकर कई दुकानदार शटर बंदकर भाग निकले। टीम ने चेकिंग के दौरान चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया। अभियान के दौरान टीम ने पहले किसान समृद्धि केंद्र खितौसा में जांच की। वहां कमियां पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। चेकिंग टीम को देखते ही हिमांशु फर्टिलाइजर्स गोपालपुर, इफको फ्रेंचाइजी गोपालपुर, गंगवार कृषि रक्षा केंद्र रमियापुर के दुकानदार भाग निकले। इस कारण से इन तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतुलित मात्रा में कृषको को उर्वरक देने का निर्देश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


