Bareily News: गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशी की निगरानी करने के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। भाखड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर से जल भराव की संभावना देखते हुए प्रशासन ने पहुंचा बुजुर्ग कह आस्थाई गौशाला के गोवंश को चुरई दलपतपुर की व

Bareily News: गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशी की निगरानी करने के दिए निर्देश

Bareily News: फोटो संख्या 04 मीरगंज, संवाददाता। भाखड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर से जल भराव की संभावना देखते हुए प्रशासन ने पहुंचा बुजुर्ग की आस्थाई गोशाला के गोवंश को चुरई दलपतपुर की वृहद गोशाला में शिफ्ट कर दिया है। डीएम ने गुरुवार को गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।एसडीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने गोशाला में संरक्षित 50 गोवंश में से 46 को वृहद गोशाला चुरई दलपतपुर में शिफ्ट कर दिया।गुरुवार को गांव पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ने आस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि गोवंश की नियमित निगरानी की जए। पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी गोवंशों को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप गोशालाओं में गोवंश के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में सीडीओ देवयानी, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशी की निगरानी करने के दिए निर्देश