नवी मुंबई तक ही संचालित होगी बरेली-मुंबई फ्लाइट

Mar 04, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इंडिया एयर लाइंस ने बरेली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का टाइम और एयरपोर्ट बदल दिया है। 30 मार्च से फ्लाइट अब नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होगी। यात्रियों को पुरानी मुंबई जाने के लिए 46 किलोमीटर टैक्सी का सफर करना होगा, जिससे उनकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। नई फ्लाइट टाइमिंग 1:35 बजे बरेली आएगी और 2:20 बजे लौटेगी।

नवी मुंबई तक ही संचालित होगी बरेली-मुंबई फ्लाइट

इंडिया एयर लाइंस बरेली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का 30 मार्च से टाइम और एयरपोर्ट बदेला। पुरानी मुंबई की जगह अब नवी मुंबई एयरपोर्ट से बरेली-मुंबई फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसके संबंध में एयरलाइंस ने शेडयूल जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को दिक्कत होगी। नवी मुंबई से पुरानी मुंबई जाने को टैक्सी से सफर करना होगा। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई को फ्लाइट संचालित होती है। अभी यह फ्लाइट पुरानी मुंबई एयरपोर्ट से बरेली को उड़ान भरती थी। यहां अधिक फ्लाइट के चलते इंडियन एयरलाइंस ने बरेली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का एयरपोर्ट नवी मुंबई कर दिया है। बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं एयरलाइंस की साइट पर भी नवी मुंबई से बरेली फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। वैसे तो नवी मुंबई को फ्लाइट चलाने की मांग हुई थी। अब मुंबई वाली फ्लाइट ही नवी मुंबई जाएगी। ऐसे में मुसाफिरों को करीब 46 किलोमीटर टैक्सी से पुरानी मुंबई को सफर करना होगा, जिससे मुसाफिरों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। 1:35 बजे जाएगी, 2:20 बजे वापसी की होगी उड़ान: नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट की टाइमिंग शेडयूल जो जारी हुआ है। उसके अनुसार यह फलाइट बरेली दोपहर में 1.35 बजे आएगी। यहां से 45 मिनट ठहराव के बाद 2:20 बजे वापसी को उड़ान भरेगी। सप्ताह में रविवार, सोमवार, बुधवार को शुक्रवार को जाएगी। पहले यह फ्लाइट मुंबई-बरेली-मुंबई दोपहर में 2:20 बजे आती थी, यहां 2:55 बजे वापस जाती थी। बोले- एयरलाइंस ने मुंबई-बरेली फ्लाइट संचालन को एयरपोर्ट और टाइमिंग में बदलाव किया है। 30 मार्च से मुंबई-बरेली फ्लाइट नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होगी। दोपहर में 1:35 बजे आएगी और यहां से वापस नवी मुंबई को 2:20 उड़ान भरेगी। - अवधेश कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, एयरपोर्ट, बरेली

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।