
इंडिगो की फ्लाइट प्रभावित होने से ट्रेनों में मारामारी,धक्कामुक्की
Bareily News - इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में रुकावट के कारण बरेली में ट्रेन यात्रा में भारी भीड़ और सीटों की कमी की समस्या उत्पन्न हुई है। कई ट्रेनों में विलंब हो रहा है और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए विशेष कोच और ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट प्रभावित होने से करीब दो सप्ताह में हवाई यात्रा पर ऐसा संकट है। जिससे ट्रेनों में सीट की मारामारी हो रही है। सीट तो दूर कोच में चढ़ना मुश्किल है। जबर्दस्त भीड़ हो रही है। हालांकि बरेली में मंगलवार को बेंगलुरु की फ्लाइट थी, जो निर्धारित समय से पांच मिनट पहले आ गई। समस्या ट्रेनों की बढ़ गई है। काफी ट्रेनों का संचालन बंद है। जो चल रही हैं, उनकी रफ्तार में कोहरा और ब्लॉक दीवार बन गया है। कई घंटा ट्रेनें से देरी से पहुंचीं। मंगलवार की दोपहर को अवध आसाम एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची। प्लेटफार्म पर यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ थी।

जैसे जन सैलाव प्लेटफार्म पर हो। चढ़ने की मारामारी और धक्की मुक्की हो रही थी। जनरल कोच तो दूर स्लीपर कोचों में जगह नहीं थी। लोग कोच में घुसने को झगड़ रहे थे। भीड़ को देखते हुए करीब दो मिनट को अतिरिक्त समय के लिए ठहराव किया गया। जिससे यात्री सुरक्षित तरह से कोच में चढ़ सकें। लंबी दूरी की जो भी ट्रेनें संचालित हैं, उनमें सीट को लेकर बुरा हाल है। इंडिगो की फ्लाइट प्रभावित होने से ट्रेनों में टिकट की वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई। ऐसे में रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में स्पेशल कोच एसी, नॉन एसी के बढ़ाये हैं। कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी एक-एक, दो-दो फेरों को चलाई हैं। जिससे यात्रियों के आवागमन में असुविधा न रहे। समय से पहले आई बेंगलुरु फ्लाइट बरेली, बेंगलुरु और दिल्ली की फ्लाइट भी कई दिनों से प्रभावित हो रही है। कभी कैंसिल तो कभी लेट हो रही थी। हालांकि अब फ्लाइट का आवागमन पटरी पर लौट रहा है। मंगलवार को बेंगलुरु-बरेली फ्लाइट थी। जो 2:20 बजे न आकर पांच मिनट पहले 2:15 बजे पहुंच गई। यहां से अपने निर्धारित समय 2:55 बजे उठान भरी। 186 लोगों ने सफर किया। डबल डेकर आदि ट्रेनें रहीं निरस्त, कई पहुंचीं लेट बरेली, जो ट्रेनें चल रही हैं, उनकी रफ्तार में छोटे-छोटे ब्लॉक और सुबह-शाम का कोहरा बाधा बना गया है। जिससे ट्रेनें 5-5 घंटा विलंब से पहुंच रहीं। मंगलवार को 20503 नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस 1.40 घंटा देरी से 10:49 बजे पहुंची। 12203 अमृतसर गरीबरथ भी एक घंटा विलंब से आई। 12369 हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटा लेट हो गई। सुबह 11.06 बजे न आकर 16:06 बजे जंक्शन पहुंची। 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस 5.30 घंटा विलंब से 6:44 बजे की जगह 12:14 बजे पहुंची। 15211 जननायक एक्सप्रेस ने एक घंटा इंतजार कराया। कोहरा के चलते मंगलवार को 12209 काठगोदाम गरीबरथ, 64177 बरेली-मुरादाबाद, 54074 दिल्ली- बरेली, 14618 जनसेवा पुर्णिया कोर्ट, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस निरस्त रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


