स्टेट आईएमए की यूपीकॉन कल से, जुटेंगे 1 हजार से अधिक डॉक्टर
Bareily News - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 29 नवंबर से बरेली में शुरू होगा। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस में 1000 से अधिक चिकित्सक शामिल होंगे। पहले दिन कार्डियोलाजी और दूसरे दिन पल्मोकान पर चर्चा होगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। यह कांफ्रेंस मेडिकल छात्रों के लिए भी ज्ञानवर्धक होगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन यूपीकान 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस की मेजबानी 15 साल बाद फिर बरेली को मिली है। यह 90वीं कांफे्रंस से और देश भर से 1 हजार से अधिक चिकित्सक इसमें हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आईएमए यूपी के इलेक्टेड प्रेसीडेंट डॉ. रवीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. सुदीप सरन ने बताया कि कांफ्रेंस में पहले दिन कार्डियोलाजी और दूसरे दिन पल्मोकान होगा। इसमें मेदांता, मेडिसिटी समेत कई बड़े अस्पतालों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर व्याख्यान देंगे। आईएमए फार्म हाउस पर सम्मान समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे।
डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि इस कांफ्रेंस में अब तक हुआ रजिस्ट्रेशन एक रिकार्ड है। कांफ्रेंस में यूजी और पीजी के मेडिकल छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें प्रदेश स्तरीय एजेंडे पर चर्चा के साथ ही अस्पताल-शासन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही नई टीम का पदभार ग्रहण भी होगा। डॉ. रवि मेहरा ने बताया कि 30 नवंबर को एमबीबीएस के छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र होगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कल्चरल नाईट में कोलकाता, भोपाल के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। प्रेसवार्ता में डॉ. राजीव गोयल, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. रितु राजीव, डॉ. शालिनी माहेश्वरी समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



