आईएमए ने चिकित्सा संस्थानों को पीएम सूर्य घर योजना के प्रति किया जागरूक
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आईएमए हॉल में पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना था। डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अंशु अग्रवाल ने चिकित्सकों को सोलर पैनल लगाने के महत्व के बारे में बताया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को आईएमए हॉल में पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और चिकित्सा संस्थानों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने चिकित्सकों को पर्यावरण संरक्षण और बिजली बचत के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित सिंह और डॉ. शालिनी माहेश्वरी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


