Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIndian Dental Association Annual General Meeting New Team Takes Charge
आईडीए कैंट के अध्यक्ष बने डॉ. रुचिर, सचिव डॉ. वैभव

आईडीए कैंट के अध्यक्ष बने डॉ. रुचिर, सचिव डॉ. वैभव

संक्षेप:

Bareily News - इंडियन डेंटल एसोसिएशन कैंट की वार्षिक आम सभा रविवार को हुई। इसमें नई टीम का गठन किया गया और डॉ. रुचिर कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। सचिव डॉ. श्वेतांबरी शर्मा ने पिछले वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। आगे डेंटल कैंप और जागरूकता शिविरों के आयोजन की योजना बनाई गई।

Dec 22, 2025 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

इंडियन डेंटल एसोसिएशन कैंट की वार्षिक आम सभा रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान पुरानी टीम ने अपना कार्यकाल पूर्ण कर नई टीम को कार्यभार सौंपा। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. अनूप आर्य ने बताया कि सचिव डॉ. श्वेतांबरी शर्मा ने पिछले वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों और वैज्ञानिक गोष्ठियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शिवांगी शर्मा ने नए अध्यक्ष डॉ. रुचिर कुमार सिंह को वर्ष 2026 के लिए कार्यभार सौंपा। डॉ. दिनेश राय, डॉ. इला अरोरा, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल को स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुना गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. रुचिर ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में डेंटल कैंप और जागरूकता शिविरों के माध्यम से सामाजिक कार्यों को गति दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समारोह में डॉ. हिमांशु शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित चुना गया। डॉ. वैभव गुप्ता को सचिव, डॉ. आकांक्षा राठौर को कोषाध्यक्ष और डॉ. अनूप आर्य को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त डॉ. सलिल बलदेव (संयुक्त सचिव) और डॉ. रिंकू गुप्ता (एडिटर) के साथ अन्य पदों के लिए प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। सभा के बाद मोहम्मदी से आए डॉ. मयंक रस्तोगी ने कंपोजिट फिलिंग के जरिये सामने के दांतों के उपचार की आधुनिक तकनीकें बताईं। इस अवसर पर डॉ. अनिल प्रधान, डॉ. नितिन अस्थाना, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. सविता सक्सेना अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।