एक साल बढ़ी आयुसीमा के साथ अग्निवीर के लिए करें आवेदन

Feb 28, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब 17.5 से 22 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एक अप्रैल तक होंगे और सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। 12 जिलों के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एक साल बढ़ी आयुसीमा के साथ अग्निवीर के लिए करें आवेदन

भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती के लिए बढ़ी हुई आयुसीमा के साथ प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये आवेदन एक अप्रैल तक होंगे, जिसकी पद, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु की पूरी जानकारी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए इस बार सरकार ने अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी है। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। यह अधिसूचना जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है।

नर्सिंग सहायक (एनए/एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थियों को एक फार्म में दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा, यानि इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी एक साथ अप्लाई कर सकेंगे। 12 जिलों के लिए आयोजित की गई है भर्ती सेना भर्ती कार्यालय, बरेली के अन्तर्गत आने वाले 12 जिलों (बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फरुर्खाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर) के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि इच्छुक उम्मीदवार एक अप्रैल से पहले भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर लें। किसी प्रकार की अन्य जानकारी या असुविधा होने पर सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प्रात: 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच सम्पर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।