ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइंडिया हैंडमेड बाजार में धूम मचाएगी बरेली की जरी

इंडिया हैंडमेड बाजार में धूम मचाएगी बरेली की जरी

बरेली की जरी जरदोजी पूरी दुनिया में धूम मचाने को तैयार है। भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल इंडिया हैंड बाजार में बरेली की जरी के उत्पात नजर...

इंडिया हैंडमेड बाजार में धूम मचाएगी बरेली की जरी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 19 Mar 2018 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली की जरी जरदोजी पूरी दुनिया में धूम मचाने को तैयार है। भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल इंडिया हैंड बाजार में बरेली की जरी के उत्पात नजर आएंगे। इंडिया हैंड बाजार के पोर्टल पर बरेली जरी का अलग पेज होगा। जिस पर क्लिक करते ही बरेली की जरी के उत्पाद नजर आएंगे। ऑनलाइन ही जरी उत्पादों की खरीद और बिक्री हो सकेगी।

प्रशासन ने जरी को बढ़ावा देने के लिए इंडिया हैंडमेड बाजार से जुड़ने का फैसला किया है । भारत सरकार के पोर्टल पर जरी को लाने के लिए कोशिशें तेज हो गई है। केंद्र के अफसरों से बरेली प्रशासन की बात भी हुई है। बरेली के सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने जरी का पेज बनाने की जिम्मेदारी एनआईसी को दी है। एनआईसी पेज बनाने के लिए आईटी एक्सपर्ट की मदद ले रहा है। बरेली जरी के एक -एक उत्पाद को इंडिया हैंडमेड बाजार के पोर्टल पर लाया जाएगा। प्रशासन जरी के उत्पाद के डिजाइन में परिवर्तन कराने के लिए भी एक्सपर्ट की मदद हस्तशिल्पियों को दे रहा है। बरेली कैंट में दो करोड़ की लागत से अर्बन हाट में बिजनेस सेंटर बनाने की कार्रवाई शुरु हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें