भारत की जीत पर महाशिवरात्रि पर मनी दीवाली

Feb 16, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - - घरों से बाहर निकलकर आए लोगों ने जमकर जलाई आतिशबाजी महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के साथ लगे भारत माता की जय के नारे

भारत की जीत पर महाशिवरात्रि पर मनी दीवाली

रविवार का दिन और भारत पाक का टी-20 वर्ल्ड कप में मैच हो तो हर कोई टीवी से चिपका ही नजर आएगा। रविवार को ऐसा नजारा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद में जैसे ही पाकिस्तान टीम ऑलआउट हुई तो रात में भारत की जीत पर भोले नाथ के साथ भारत माता की जय के उद्घोष गूंजायमान हुए। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के गिरते विकेट पर क्रिकेट प्रेमियों का जश्न देखते ही बन रहा था। भारत ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान को हराया तो शहर के राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस, आदि चौक, प्रेमनगर, विश्वविद्यालय के छात्रावास समेत कई जगहों पर भारत के जीतते ही युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

हर कोई अपनी तरह से जीत का जश्न मनाते दिखा। कई जगहों पर लोगों ने आतिशबाजी जलाकर जश्न मनाया। ऐसे में महाशिवरात्रि पर दीवाली का उत्सव देखने को मिला। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि बरेली के हर खेल प्रेमी का गर्व है। प्रेम नगर चौराहे पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर छाए मीम रविवार रात पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की हार पर रील और मीम जमकर पोस्ट किए जाने लगे। मीम में लोगों ने अपनी तरह से जीत को दर्शाया। कुछ लोगों ने हाथ न मिलाने के भी मीम्स बनाकर पोस्ट किए। अभिषेक शर्मा के शून्य में आउट होने से निराशा जरूर हुई, लेकिन ईशान किशन की बल्लेबाजी ने दिल जीत लिया। - निवेदिता शर्मा ‎हार्दिक पांड्या ने बल्ले की जगह आज गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। पहला और आखिरी विकेट उनके नाम रहा। - सर्वेश गंगवार भारत-पाकिस्तान के बीच जिस तरह से मुकाबले की उम्मीद थी, उसी तरह का हमारे खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करके दिखाया। - ‎अनिल मौर्या ‎भारत-पाक का हर मैच भावनाओं से भरा होता है। खेल भावना और रणनीति से पाकिस्तान को एक बार फिर हमारी टीम ने हराया। - पल्लवी सक्सेना

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;