आनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
भारत बंद का प्रभाव जिले में नहीं दिखा। अधिकांश दवा बाजार और दुकानें खुली रहीं। केमिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद का आह्वान किया था, लेकिन स्थानीय संगठनों ने इसका विरोध किया।

आनलाइन फार्मेसी के विरोध में भारत बंद का जिले में असर नहीं दिखा। अधिकांश दवा बाजार और दुकानें खुली रहीं। हालांकि विरोध में कई जगह केमिस्ट कारोबारियों ने काली पट्टी बांधी। जिलाधिकारी के माध्यम से केमिस्ट कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा और आनलाइन दवा व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की तरफ से बुधवार को आनलाइन फार्मेसी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। हालांकि जिले के कई केमिस्ट संगठनों ने पहले ही बंद का विरोध किया था। इस वजह से दवा बाजार पर भारत बंद का असर नहीं दिखा।
शास्त्री मार्केट, गली नवाबान मे थोक दवा बाजार पूरी तरह खुला रहा। इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक मेडिकल स्टोर भी खुले रहे। कुछ मेडिकल स्टोर जरूर सुबह 11:30 बजे तक बंद रहे लेकिन इसके बाद अधिकांश दवा दुकानें खुल गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


