डॉ. विकास शर्मा के अत्याधुनिक औद्योगिक लागत प्रणाली को मिला पेटेंट
Bareily News - भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक लागत प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हुई है। बरेली कॉलेज के डॉ. विकास शर्मा और मोहित अग्रवाल ने एक प्रणाली विकसित की है जिसे भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह प्रणाली मशीन-घंटा दर को वास्तविक समय में भविष्यवाणी आधारित समायोजित करती है।

भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक लागत प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि दर्ज की गई है। बरेली कॉलेज के वाणिज्य संकाय में सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास शर्मा तथा शोधार्थी मोहित अग्रवाल द्वारा विकसित एक उन्नत प्रणाली को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया गया है। यह पेटेंट रीयल-टाइम मैन्युफैक्चरिंग परिवेश में मशीन-घंटा दर को भविष्यवाणी आधारित एवं गतिशील रूप से समायोजित करने की प्रणाली और विधि से संबंधित है। यह नवाचार पारंपरिक स्थिर लागत निर्धारण प्रणालियों से आगे बढ़ते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल ट्विन तकनीक तथा सेंसर-आधारित रीयल-टाइम डेटा के माध्यम से मशीन-घंटा दर की गणना को स्वचालित, सटीक और पारदर्शी बनाता है।
इस प्रणाली के अंतर्गत मशीन की कार्यक्षमता, उपयोग-स्तर, ऊर्जा खपत, जोखिम संकेतकों और भविष्यवाणी किए गए परिवर्तनों का विश्लेषण वास्तविक समय में किया जाता है। प्रस्तावित मॉडल डिजिटल ट्विन सिमुलेशन द्वारा पूर्व-सत्यापन के बाद ही लागत में परिवर्तन की अनुमति देता है, जिससे औद्योगिक नियंत्रण में स्थिरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। यह नवाचार न केवल औद्योगिक लागत-सटीकता को बढ़ाएगा, बल्कि उत्पादन योजना, ऊर्जा प्रबंधन और प्रबंधकीय निर्णयों को भी अधिक वैज्ञानिक और भविष्य उन्मुख बनाएगा। पेटेंट की यह है प्रमुख विशेषता पेटेंट की एक प्रमुख विशेषता यह भी है कि सभी गणनाओं और निर्णयों को ब्लॉकचेन आधारित ऑडिट लेजर में सुरक्षित रूप से दर्ज किया जाता है। इससे लागत निर्धारण प्रक्रिया पूरी तरह ऑडिट-योग्य, ट्रेसेबल और पारदर्शी बनती है। यह प्रणाली ईआरपी और एमईएस जैसे औद्योगिक प्रबंधन प्लेटफार्मों के साथ सुरक्षित रूप से एकीकृत की जा सकती है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट फैक्ट्री, ऊर्जा-कुशल उत्पादन और आधुनिक लागत लेखांकन के क्षेत्र में भारत का एक उल्लेखनीय योगदान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



