Bareily News: मदर्स स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Bareily News: बरेली के मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबन्धक राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया, जबकि छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषण, सामूहिक गीत, लघु नाटिका और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता का महत्व दर्शाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र बहुत उत्साहित थे।

Bareily News: बरेली। मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय प्रबन्धक राजेश यादव, प्रधानाचार्य आई.पी. एस. चौहान व प्रमुख अध्यापिका सीमाब हनीफ उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में विद्यालय प्रबन्धक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान गाकर झंडे का सम्मान किया गया व छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तदोपरान्त छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम कक्षा 11 की अम्बिका यादव ने हिन्दी भाषा व कक्षा 10 के हर्षित ने अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 6 व 7 के छात्रों ने माँ तुझे सलाम एक सुन्दर सामूहिक देशभक्ति गीत गाया।
कक्षा 8 व 9 के छात्रों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिसमें स्वतंत्रता का महत्व व राष्ट्रध्वज का अर्थ समझाया गया। कक्षा 6 के छात्रों ने वन्देमातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया जिससे वहाँ उपस्थित सभी छात्र झूमें बिना नहीं रह सकें।

