Bareily News: डायरिया का बढ़ा हमला, 7 बच्चे हुए भर्ती
Bareily News: बरेली में मौसम में उतार-चढ़ाव और बढ़ते तापमान के कारण डायरिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में 7 बच्चे गंभीर हालत में भर्ती हुए हैं। ओपीडी में 183 बीमार बच्चों में से 27 में डायरिया के लक्षण पाए गए। अस्पताल में अन्य बीमारियों के मरीजों की भी भीड़ है।

Bareily News: डायरिया का बढ़ा हमला, 7 बच्चे हुए भर्ती बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और तेजी से बढ़ते तापमान के बीच डायरिया का हमला तेजी से बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में डायरिया पीड़ित 7 बच्चे वार्ड में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि वार्ड अभी भरा नहीं है लेकिन वहां इलाज कर रहे 90% से अधिक बच्चे डायरिया से पीड़ित है। मंगलवार को ओपीडी में 183 बीमार बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। इसमें 27 बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले। इसमें सात की हालत गंभीर देखकर उनको वार्ड में भर्ती किया गया है।
अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी काफी भीड़ रही। इसमें बुखार और त्वचा की बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


