प्रारंभिक पड़ताल में अनियमितताओं के मिले संकेत

Feb 27, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - फरीदपुर में पांच्यजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी की बेटे की भव्य शादी के बाद हुई, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। आयकर विभाग ने पिछले दिनों गतिविधियों पर निगरानी रखी थी और अब आसपास की फैक्ट्रियों में भी काम बंद कर दिया गया है।

प्रारंभिक पड़ताल में अनियमितताओं के मिले संकेत

फरीदपुर। फरीदपुर स्थित पांच्यजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद व्यापारिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी ने 10 फरवरी को राजस्थान के एक बड़े शहर में अपने बेटे की भव्य शादी समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि एक प्रतिष्ठित होटल में कई कमरे बुक कर चार दिन तक चले समारोह में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसी के बाद आयकर विभाग ने वित्तीय लेनदेन पर निगरानी शुरू की थी। सूत्रों का दावा है कि विभागीय टीम पिछले कई दिनों से गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को एक साथ 10 टीमों ने रवि नोमानी और उनसे जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा और नवादावन गांव क्षेत्र में कई प्लाईवुड फैक्ट्रियां संचालित हैं। पांचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्रवाई के बाद आसपास की कई इकाइयों में एहतियातन काम बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई के बाद प्लाईवुड कारोबार से जुड़े व्यापारियों में हलचल बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।